बीइइअो के खिलाफ विद्यालय परिसर में हंगामा, ग्रामीणों ने लगाया मनमानी का आरोप

वंशीधर नगर : मंगरदह ग्राम के ग्रामीणों ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बीइइओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. हंगामा के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग हाय हाय बीइइओ महेंद्र राम मुर्दाबाद सहित कई नारे लगाये. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ था, […]

वंशीधर नगर : मंगरदह ग्राम के ग्रामीणों ने राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में बीइइओ पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. हंगामा के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग हाय हाय बीइइओ महेंद्र राम मुर्दाबाद सहित कई नारे लगाये.
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक माह पूर्व प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ था, जो जिला से अनुमोदन भी होकर प्रखंड में आ गया. एचएमसी खाता में अध्यक्ष व हेड मास्टर का फोटो चला गया. लेकिन संयोजिका मीना कुंवर चयन हुई थी. मगर उसका फोटो अभी तक नहीं मांगा गया और न ही नाम जोड़ा गया. ग्रामीणों का आरोप है कि बीइइओ महेंद्र राम से पैसा मांगा गया है.
ग्रामीणों ने बताया कि बीइइओ महेंद्र राम बोले की जब तक पैसा नहीं दोगे संयोजिका का खाता में नाम नहीं जुड़ेगा. ग्रामीणों ने बताया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था है. लोकतंत्र के माध्यम से प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ था. ग्रामीणों ने संयोजिका मीना कुंवर को चुने थे. लेकिन महेंद्र राम द्वारा पैसा दोगे, तब नाम जोड़ेंगे. यह लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि प्रखंड के 35 विद्यालयों में जिला से अनुमोदन हो गया है. लेकिन महेंद्र राम द्वारा खाता में नाम नहीं जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि केवल पैसे कारण 35 विद्यालय प्रबंधन समिति नाम नहीं जोड़ा जा रहा है. अगर अभी पैसा दिया जाये, तो महेंद्र राम तुरंत नाम जोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि महेंद्र राम गतिविधि शून्य है.
अगर महेंद्र राम गतिविधि में सुधार नहीं करेंगे, तो हम सभी मरदह ग्राम के ग्रामीण चरणबद्ध आंदोलन करेंगे. बीटीसी अश्विनी कुमार कहां कहां की प्रबंधन समिति का चुनाव एक महीना पूर्व हुआ था. जिला से अनुमोदन भी होकर प्रखंड में आ गया. एचएमसी खाता होता है, उसमें अध्यक्ष में हेड मास्टर का फोटो चला गया. लेकिन संयोजिका का मीना कुंवर चयन हुआ था, मगर उसका फोटो नहीं मांगा गया.
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी महेंद्र राम से मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया, मगर संपर्क नहीं हो सका. हंगामा करने वाले में बीडीसी अश्विनी कुमार उर्फ पिंटू सिंह, विक्की सिंह, शशिकांत सिंह, बच्चन सिंह, रामलला राम, राम सुंदर सिंह, लव सिंह, पप्पू राम, सुदेश्वर राम, राजेंद्र मिस्त्री, रजनीश सिंह, राजा सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >