बाहरी कर्मचारियों की नियुक्ति का विरोध, आरएमडी सेल के प्रशासनिक भवन पर इंटक ने प्रदर्शन िकया

भवनाथपुर : सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समूह के तुलसीदामर खदान में प्रबंधन द्वारा तीन बाहरी कर्मचारियों के योगदान के विरुद्ध सोमवार को इंटक यूनियन भवनाथपुर इकाई के उपाध्यक्ष रवि शंकर चतुर्वेदी ने प्रशासनिक भवन पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के पूर्व ही सेल अधिकारी डीजीएम एमआर सलोरिया, कार्मिक प्रबंधक एसयू मेदा भवनाथपुर से बाहर चले […]

भवनाथपुर : सेल आरएमडी भवनाथपुर खदान समूह के तुलसीदामर खदान में प्रबंधन द्वारा तीन बाहरी कर्मचारियों के योगदान के विरुद्ध सोमवार को इंटक यूनियन भवनाथपुर इकाई के उपाध्यक्ष रवि शंकर चतुर्वेदी ने प्रशासनिक भवन पर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के पूर्व ही सेल अधिकारी डीजीएम एमआर सलोरिया, कार्मिक प्रबंधक एसयू मेदा भवनाथपुर से बाहर चले गये.
रविशंकर चतुर्वेदी ने स्थानीय विधायक, सांसद, सेल के ईडी को पत्र लिखकर बाहरी कर्मचारियों के योगदान न करने में सहयोग करने की मांग की थी. मंगलवार को योगदान देने पर प्रशासनिक भवन पर हंगामा करने का आह्वान किया था इस हंगामे को देखते हुए प्रबंधन ने तीनों कर्मचारियों को भवनाथपुर नहीं बुलाया.
इधर रविशंकर चतुर्वेदी ने प्रशासनिक भवन पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि सेल प्रबंधन की मंशा साफ नहीं है. भवनाथपुर में तीनों कर्मचारियों को योगदान नहीं कराकर अन्यत्र कराने की मंशा पाल रखी है, वह कभी कामयाब नहीं होगा. उन्होंने कहा कि प्रबंधन तीनों कर्मचारियों को अन्यत्र योगदान करा देती है तो हम कर्मचारियों को काम नहीं करने देंगे.
उन्होंने कहा कि स्थानीय बेरोजगारों का अधिकार और हक है उसे मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रबंधन चेते, क्योंकि यहां बेरोजगार घूम रहे नौजवानों को कैजुअल तथा मास्टर रॉल पर काम दिलाये. इस अवसर पर डोमन यादव, सीके मेहता, हरे कृष्णा साह, एनके पांडेय, केके सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >