दवा से अधिक जागरूकता जरूरी, डंडई में टीबी मरीजों के लिए जांच शिविर

गढ़वा : डंडई स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को टीबी जांच शिविर लगाया गया. इसमें उपस्थित सभी मरीजों की जांच डिजिटल एक्स-रे वैन के माध्यम से की गयी. विदित हो कि गढ़वा को डिजिटल एक्स-रे वैन झारखंड सरकार द्वारा टीबी मरीजों की नि:शुल्क जांच के लिए उपलब्ध कराया गया है. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार […]

गढ़वा : डंडई स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को टीबी जांच शिविर लगाया गया. इसमें उपस्थित सभी मरीजों की जांच डिजिटल एक्स-रे वैन के माध्यम से की गयी. विदित हो कि गढ़वा को डिजिटल एक्स-रे वैन झारखंड सरकार द्वारा टीबी मरीजों की नि:शुल्क जांच के लिए उपलब्ध कराया गया है. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में टीबी की जांच हेतु एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है. इस टीम के लोग डंडई पहुंचकर सभी मरीजों को घर-घर से बुलाकर यक्ष्मा की जांच कर रहे हैं.
शिविर में सभी सशंकित मरीजों को जिनको दो सप्ताह से अधिक से खांसी है या जिन्हें चिकित्सक द्वारा टीबी की शंका जाहिर की गयी है, उन सभी लोगों का सिबिनेट जांच एवं एक्स-रे किया गया. बताया गया कि जिन मरीजों के खांसी में खखार नहीं निकलता, उनके लिये एक्स-रे अनिवार्य हो जाता है.
इस मौके पर जिला कार्यक्रम समन्वयक पुरुषेश्वर मिश्र ने कहा कि खांसी को नजरअंदाज करने की जरूरत नहीं है. खांसी आगे चलकर टीबी का रूप ले लेता है तथा जानलेवा भी हो सकता है. शिविर में जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार सिंह ने कहा कि नशापान से टीबी बढ़ता है और घातक हो जाता है. उन्होंने लोगों से पैसे का दुरुपयोग नहीं करने एवं उस पैसे का उपयोग पौष्टिक आहार के लिये करने की अपील की.
उन्होंने कहा कि लोगों को जितना दवा जरूरी है, उतनी ही जरूरी जागरूक होना भी है. उन्होंने कहा कि टीबी निकलने पर मुफ्त दवा एवं पोषाहार हेतु 500 रुपये प्रति माह मरीजों को दिये जायेंगे. शिविर में पीपीएम नुरूल्लाह अंसारी एवं एसटीएलएस अरविंद अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >