गढ़वा : विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद

गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर हमला करने सहित लूटकांड के कई मामलों में शामिल तीन अपराधियों को पलामू पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गये अपराधी हाल में ही जेल से छूटे हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इसमें तीन अपराधी पकड़े गये. पकड़े गये अपराधियों में चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल […]

गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर हमला करने सहित लूटकांड के कई मामलों में शामिल तीन अपराधियों को पलामू पुलिस ने पकड़ा है. पकड़े गये अपराधी हाल में ही जेल से छूटे हैं. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. इसमें तीन अपराधी पकड़े गये. पकड़े गये अपराधियों में चैनपुर थाना क्षेत्र के कटुवल गांव का सवींदर चौधरी, चैनपुर के चंदन कुमार, दुलसुमा गांव के दिलीप कुमार भुइयां का नाम शामिल है.
रविवार को चैनपुर थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस उपाधीक्षक सुरजीत कुमार ने बताया कि पकड़ा गया सवींदर चौधरी भीष्मनारायण चौधरी के हत्याकांड में शामिल था. इसके अलावा उसने गढ़वा के विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर लूट की नीयत से हमला किया था. हालांकि अंगरक्षक के सक्रियता के कारण वह बाल-बाल बचे थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >