गढ़वा : प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2018 का आयोजन सात जुलाई को होगा. यह समारोह गढ़वा प्रखंड कार्यालय के पास स्थित आरसेट्टी के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया जायेगा. समारोह में झारखंड बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट, सीबीएसइ से दसवीं व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक लानेवाले विद्यार्थियों एवं मेडिकल, आइआइटी, इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्र-छात्राओं को प्रभात खबर की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. सम्मान समारोह में शामिल होने के लिये विद्यार्थियों को शनिवार को सुबह दस बजे से पूर्व पंजीयन के लिये समारोह स्थल पर आना होगा अथवा विद्यार्थी इसके पूर्व प्रभात खबर के गढ़वा कार्यालय में भी पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं.
आरसेट्टी के प्रशिक्षण सभागार में होगा समारोह
गढ़वा : प्रभात खबर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह 2018 का आयोजन सात जुलाई को होगा. यह समारोह गढ़वा प्रखंड कार्यालय के पास स्थित आरसेट्टी के प्रशिक्षण हॉल में आयोजित किया जायेगा. समारोह में झारखंड बोर्ड से मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट, सीबीएसइ से दसवीं व इंटरमीडिएट की परीक्षा में बेहतर अंक लानेवाले विद्यार्थियों एवं मेडिकल, आइआइटी, इंजीनियरिंग, […]

प्रतिभागी किसी भी तरह की सूचना के लिये मोबाइल 9431363613, 9955562310, 9122561212 अथवा 9771575295 पर संपर्क कर सकते हैं. जिनको सम्मानित किया जायेगा, उनमें मैट्रिक के प्रिंस कुमार दूबे, रोहित कुमार ठाकुर, अभिनव रंजन तिवारी, प्रणव कुमार ओझा, जूही कुमारी, रुचि रानी, आशीष कुमार द्विवेदी, शिवांगी गुप्ता, श्रेयस पांडेय, राखी कुमारी, इशु कुमार झा, इंटरमीडिएट वाणिज्य संकाय के आयुष कुमार, आनंद कुमार द्विवेदी, काजल कुमारी, अंजली कुमारी, प्रतीक्षा कुमारी, इंटर विज्ञान संकाय से मो आजम, फैजान अख्तर, पायल कुमारी, लाभम उपाध्याय, आस्था रानी, आयूषी कुमारी, अंकिता कुमारी, निशा केसरी, आशुतोष कुमार सिंह, राजेश गुप्ता, नम्रता सिद्धार्थ, अमित कुमार प्रजापति, इंटरमीडिएट कला संकाय की शांति कुमारी, कौलेश्वर सिंह, रिचा कुमारी, खुशबू कुमारी, सरिता कुमारी, खुशबू कुमारी, ज्योति गुप्ता, रूपा कुमारी आदि शामिल हैं.