गढ़वा : वैन पलटने से मुजफ्फरपुर निवासी इंजीनियर की हुई मौत, एक कर्मचारी घायल

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में सोमवार की सुबह पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एयरटेल के इंजीनियर की मौत हो गयी, जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया. मृत इंजीनियर विभाष कुमार सिंह मुजफ्फरपुर जिले के रहनेवाले थे. वहीं, घायल कर्मचारी रितिक रौशन औरंगाबाद का निवासी है. एयरटेल […]

गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में सोमवार की सुबह पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एयरटेल के इंजीनियर की मौत हो गयी, जबकि एक कर्मचारी घायल हो गया. मृत इंजीनियर विभाष कुमार सिंह मुजफ्फरपुर जिले के रहनेवाले थे. वहीं, घायल कर्मचारी रितिक रौशन औरंगाबाद का निवासी है.
एयरटेल के दोनों कर्मचारी सुबह में गढ़वा से पिकअप वैन से कांडी के गोसांग गांव स्थित टावर में डीजल डालने गये थे. वहां से गढ़वा लौट रहे थे.
इसी दौरान हादसा हुआ. घायल कर्मचारी ने बताया कि पिकअप वैन के चालक को झपकी लगी और उसने संतुलन खो दिया और गाड़ी पुलिया के नीचे गड्ढे में जा गिरी. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >