जंगल में युवक को पीटक किया घायल, गंभीर

जंगल में युवक को पीटक किया घायल, गंभीर

रंका (गढ़वा): रंका थाना क्षेत्र के कटरा गांव स्थित जंगल में मंगलवार को अज्ञात अपराधियों ने एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया. जंगल में लाशा (पेड़ से निकलने वाला गोंद जैसा पदार्थ) छुड़ाने गये 35 वर्षीय दशु चौधरी को दो नकाबपोश बदमाशों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. घायल युवक कटरा गांव निवासी जगदीश चौधरी का पुत्र है.जानकारी के अनुसार, दशु चौधरी जंगल में अपना काम कर रहा था, तभी अचानक दो अज्ञात नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे और उसपर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गये. कुछ देर बाद महुआ चुनकर लौट रहे ग्रामीणों की नजर घायल युवक पर पड़ी. ग्रामीणों ने तत्काल उसे उठाकर स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. घटना के संबंध में घायल के पिता जगदीश चौधरी ने रंका थाने में दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके पुत्र की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, फिर भी घात लगाकर उसपर हमला किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए रंका पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमले के पीछे का उद्देश्य क्या था और नकाबपोश हमलावर कौन थे. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >