रमकंडा में अवैध बालू उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन सख्त

रमकंडा में अवैध बालू उत्खनन व परिवहन पर प्रशासन सख्त

रमकंडा. रमकंडा थाना क्षेत्र में अवैध बालू के उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन सख्त है. नये थाना प्रभारी मुकेश कुमार यादव के पदभार ग्रहण करने और पिछले दिनों टास्क फोर्स की बैठक में मिले निर्देशों के बाद, क्षेत्र में रात के अंधेरे में होने वाली बालू की ढुलाई पर फिलहाल विराम लग गया है. विगत दिनों सपही नदी में की गयी छापेमारी के दौरान अवैध बालू लदे एक सोनालिका ट्रैक्टर को जब्त किया गया था. इस मामले में ट्रैक्टर मालिक और चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप है. इसके पहले, भंडरिया और आसपास के नदी घाटों से रात भर ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू का अवैध परिवहन बेरोकटोक जारी था, जिससे ग्रामीणों को भी परेशानी होती थी. जानकारी के अनुसार, प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में बालू की आपूर्ति मुख्य रूप से भंडरिया थाना क्षेत्र के बंगालीडेरा (कनहर), जनेवा, मदगड़ी के धंसनी, बघवार स्थित कनहर नदी, जोन्हीखांड़, बिजका और कुरून गांव की सपही नदी से की जाती है. इसके अलावा पलामू के रामगढ़ स्थित कोयल नदी और रमकंडा के चेटे स्थित हाठु नदी से भी बालू का अवैध उठाव होता रहा है. वर्तमान में प्रशासनिक सक्रियता के कारण इन मार्गों पर ट्रैक्टरों की आवाजाही थमी हुई है. हाल ही में जिला स्तर पर हुई टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन को रोकने के कड़े निर्देश दिये गये थे. इसी क्रम में अंचल अधिकारी और पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से काम कर रहे हैं. रमकंडा में रामनवमी विवाद के बाद हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस अब अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अधिक मुस्तैद नजर आ रही है. .. अवैध बालू परिवहन के विरुद्ध प्रशासन का अभियान निरंतर जारी रहेगा. किसी भी सूरत में अवैध उत्खनन बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और पकड़े जाने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई व प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. अनिल रविदास, अंचल पदाधिकारी, रमकंडा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akarsh aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >