मामला मनरेगा में मशीन से काम कराने का
मशीन से काम कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी़
चिनिया : चिनिया प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा से हो रहे भूमि समतलीकरण की खबर प्रभात खबर द्वारा सोमवार को मनरेगा में मशीन से हो रहा है कार्य नामक शीर्षक से प्रकाशित किये जाने के बाद बीडीओ विजय कुमार ने लाभुक यासीन मंसूरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है़ बीडीओ द्वारा चिनिया थाना में मनरेगा के लाभुक यासीन मंसूरी के विरुद्ध कांड संख्या 19/ 18 के तहत दर्ज करायी है़ बीडीओ ने कहा कि उक्त योजना में अभी तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है़ उक्त योजना को रोक दी गयी है़ उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में मशीन से काम कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी़
