गढ़वा में वैन पलटने से इंजीनियर की हुई मौत

कांडी : गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में सोमवार की सुबह पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एयरटेल के इंजीनियर की मौत हो गयी तथा कर्मचारी घायल हो गया. मृत इंजीनियर की पहचान विभाष कुमार सिंह के रूप में की गई है. वह मुजफ्फरपुर जिले के रहनेवाले थे. […]

कांडी : गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव में सोमवार की सुबह पिकअप वैन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार एयरटेल के इंजीनियर की मौत हो गयी तथा कर्मचारी घायल हो गया. मृत इंजीनियर की पहचान विभाष कुमार सिंह के रूप में की गई है. वह मुजफ्फरपुर जिले के रहनेवाले थे. जबकि घायल कर्मचारी रितिक रौशन औरंगाबाद का रहनेवाला है.

एयरटेल के दोनों कर्मचारी सुबह में गढ़वा से पिकअपवैन से कांडी के गोसांग गांव स्थित टावर में डीजल डालने गये थे. वहां से गढ़वा लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. घायल कर्मचारी ने बताया कि पिकअप वैन के चालक को झपकी लगी और उसने संतुलन खो दिया और गाड़ी पुलिया के नीचे गड्ढे में जा गिरी. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. एयरटेल के जोनल मैनेजर प्रेम प्रकाश सिंह सहित अन्य कई कर्मी घटनास्थल पर पहुंच गये थे.

गढ़वा में वैन पलटने से…
लेकिन शिकायत है कि इसमें से किसी ने भी मृतक के घर सूचना नहीं दी. मृतक के भाई ने चार घंटे बाद फोन पर इसकी शिकायत जोनल मैनेजर से की. मृतक के भाई का आरोप है कि उनके परिवार को समय पर सूचना नहीं मिली. जब वे फोन पर इसकी शिकायत करने लगे तो जोनल मैनेजर ने मोबाइल अपने दूसरे कर्मचारी को देकर मोबाइल को डिस्कनेक्ट कर दिया. इस बीच करीब चार-पांच घंटे तक शव घटनास्थल पर ही पड़ा रहा. मृतक के परिजनों ने कंपनी के उच्चाधिकारियों के खिलाफ रोेष व्यक्त किया.
एचआर को सूचना दे दी गयी थी : जोनल मैनेजर
इस संबंध में जोनल मैनेजर प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि घटना की सूचना एचआर डिपार्टमेंट को दे दी गयी थी. एचआर के माध्यम से ही परिजनों को सूचना पहुंच गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >