निर्माण होना था 109775, हुआ 59118

गढ़वा : गढ़वा जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के बाद पांच जून 2018 तक शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य का 50 फ़ीसदी काम ही धरातल पर उतर पाया है. जिले के कई प्रखंडों को 31 मई तक ओडीएफ करने का […]

गढ़वा : गढ़वा जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए सरकार द्वारा युद्ध स्तर पर चलाये जा रहे अभियान के बाद पांच जून 2018 तक शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य का 50 फ़ीसदी काम ही धरातल पर उतर पाया है. जिले के कई प्रखंडों को 31 मई तक ओडीएफ करने का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकने के कारण 31 जून तक पूरा जिला को ओडीएफ कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है़ स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला जल व स्वच्छता प्रकल्प गढ़वा द्वारा जिले के 12 प्रखंडों में शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है़ जिसमें अभी तक 50 प्रतिशत सफलता ही मिल पायी है़ जिले के 12 प्रखंडों में कुल 109775 शौचालय निर्माण के लक्ष्य के विरुद्ध पांच जून तक 59118 हजार शौचालय का निर्माण ही हो सका है़, जबकि 54657 शौचालय का निर्माण कराया जाना बाकी है़

जिले में सबसे अधिक डंडई प्रखंड में 61 प्रतिशत व सबसे कम खरौंधी प्रखंड में 33. 54 प्रतिशत शौचालय का निर्माण हुआ है़ जिले के 12 प्रखंडों में प्रखंडवार शौचालय निर्माण की गति अपेक्षा के अनुरूप धीमी है़ गढ़वा प्रखंड में शौचालय निर्माण का कुल लक्ष्य 17611 के विरुद्ध 9982 शौचालय बना है, जबकि 7629 शौचालय का निर्माण बाकी है. प्रखंड में 56. 68 प्रतिशत काम हुआ है़ इसी तरह बड़गड़ प्रखंड में 5983 के विरुद्ध 3696 बना है, 2287 बाकी हुआ है. यहां 61.78 प्रतिशत काम हुआ है.

भवनाथपुर प्रखंड में 8290 के विरुद्ध 3726 शौचालय बना है जबकि 4564 बनाया जाना है. यहां 44.95 प्रतिशत काम हुआ है़ चिनिया प्रखंड में 5429 के विरोध 2889 बाकी है, 5440 बनाया जाना है यहां 53 .21 प्रतिशत कार्य हुआ है़ डंडई प्रखंड में 8477 के विरूद्ध 5179 शौचालय बना है जबकि 3298 बनाना है. इस प्रखंड में सबसे अधिक 61 .09 प्रतिशत कार्य हुआ है. कांडी प्रखंड में 12769 के विरुद्ध 5343 शौचालय बना है, जबकि 7426 बनाना है़ यहां 41.84 प्रतिशत कार्य हुआ है़ खरौंधी में 7402 के विरुद्ध मात्र 2483 बना है जबकि 4919 बनाया जाना है. यहां सब से कम 33.54 प्रतिशत ही काम हो सका है़ मझिआंव प्रखंड में 5609 के विरुद्ध 2538 शौचालय बना है जबकि 3871 बनाया जाना है यहां 45.25 प्रतिशत कार्य हुआ है. नगर उंटारी प्रखंड में 9972 के विरुद्ध 3962 शौचालय का निर्माण हुआ है जबकि 6010 बनाया जाना है यहां 39.73 प्रतिशत काम हुआ है. रमकंडा प्रखंड में 5886 के विरुद्ध 3514 शौचालय बना है यहां 2372 शौचालय का निर्माण कराया जाना बाकी है़

यहां 59.70 प्रतिशत कार्य हुआ है. रमना प्रखंड में 8981 के विरुद्ध 3689 बना है 5292 बनाना है यहां 41.08 प्रतिशत काम हुआ है. जबकि रंका प्रखंड में शौचालय निर्माण के लिए 13366 लक्ष्य के विरुद्ध 8117 शौचालय का निर्माण हुआ है. यहां 5249 शौचालय बनाया जाना है. इस प्रखंड में शौचालय का निर्माण 60 .73 प्रतिशत हुआ है. जिले को ओडीएफ करने के लिए 31 जून तक 54657 शौचालय का निर्माण कराया जाना है, जबकि बरसात का मौसम आ गया है़ ऐसे में 31 जून तक लक्ष्य को पूरा करना आसान नहीं होगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >