उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने 30 जून तक गढ़वा जिले को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने 30 जून तक गढ़वा जिले को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है़ इस लक्ष्य को पूरा करने को लेकर जिले के सभी प्रखंड के बीडीओ, प्रखंड समन्वयक आदि के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में एक जून से स्वच्छता सहयोग अभियान […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने 30 जून तक गढ़वा जिले को खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है़ इस लक्ष्य को पूरा करने को लेकर जिले के सभी प्रखंड के बीडीओ, प्रखंड समन्वयक आदि के साथ बैठक की़ बैठक में उन्होंने कहा कि जिले में एक जून से स्वच्छता सहयोग अभियान युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है़

इसके तहत काम करते हुए शेष लक्ष्य की प्राप्ति 30 जून तक करने का निर्देश दिया गया़ बैठक में कहा गया कि 15 जून तक प्रत्येक आइएचएचएल पर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाना सुनिश्चित होनी चाहिए़ जिले में जो भी शौचालय बन रहे हैं, उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है़ साथ ही जहां शौचालय निर्माण हो चुका है,उसके उपयोग हेतु सभी ओडीएफ प्रखंड व पंचायत के पदाधिकारी रणनीति बनाकर काम करे़ं बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी मुक्ति रानी सिंह को निर्देश दिया गया कि वे शौचालय के उपयोग के लिए सभी चल रहे जागरूकता कार्यक्रम में सभी शिक्षकों को भी लगाये़ं इसके अलावा प्रत्येक ग्राम में निगरानी समिति का गठन करने व मॉर्निंग फॉलोअप करने, संध्या चौपाल, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से जागरूक कार्यक्रम करने के निर्देश दिये गये़

खुले में शौच करने पर लगेगा 200 रुपये जुर्माना
ओडीएफ घोषित प्रखंड एवं पंचायत में यदि कोई व्यक्ति खुले में शौच करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे प्रथम बार में ₹200 का आर्थिक दंड वसूली जायेगी़ जिसमें से 100 रुपया पकड़ने वाले को मिलेगा तथा 100 रुपया ग्राम स्वच्छता समिति के खाते में जमा होगी़ उसी व्यक्ति के दूसरी बार पकड़े जाने पर अधिक राशि आर्थिक दंड के रूप में ग्राम जल व स्वच्छता समिति द्वारा वसूल किया जायेगा़ वैसे लाभुक जो संपन्न है, लेकिन अपना शौचालय निर्माण नहीं किये हैं, उसका प्रतिवेदन भी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को सूची बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया़ बैठक के पश्चात स्वच्छता जागरूकता के लिए तीन जागरूकता रथ उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया़ इस अवसर पर उपविकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप, डीआरडीए निदेशक ओनिल क्लेमेंट ओड़ेया, एसडीओ कमलेश्वर नारायण,जावेद अनवर इदरिशी, जिला शिक्षा अधीक्षक आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >