हर गली व मुहल्ले में हो सफाई नहीं, तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें

वंशीधर नगर : नगर पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा शौचालय, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं सफाई को लेकर कई सवाल उठाये गये. बैठक में सदस्यों द्वारा ओडीएफ के दौरान बनाये गये शौचालय के भुगतान को लेकर सवाल […]

वंशीधर नगर : नगर पंचायत बोर्ड की दूसरी बैठक शनिवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बोर्ड के सदस्यों द्वारा शौचालय, प्रधानमंत्री आवास शहरी एवं सफाई को लेकर कई सवाल उठाये गये. बैठक में सदस्यों द्वारा ओडीएफ के दौरान बनाये गये शौचालय के भुगतान को लेकर सवाल उठाया गया.

वार्ड पार्षदों ने कहा कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्होंने शौचालय बना लिया है, लेकिन नगर पंचायत ने भुगतान नहीं किया. इस पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने शौचालय निर्माण करा चुके लाभुकों व प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभुकों का भुगतान शीघ्र करने का निर्देश दिया. बैठक में प्रधानमंत्री आवास को लेकर सदस्यों ने जानना चाहा कि अभी वार्डों में बहुत से गरीब लोग हैं, जिनके पास मकान नहीं है. उन्हें प्रधानमंत्री आवास कब तक मिल पायेगा. नगर प्रबंधक ने बताया कि जल्द ही आवेदन लिया जायेगा. सदस्यो ने नगर पंचायत में सफाई कार्य कर रहे एसएमआर संस्था द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में किये गये सफाई कार्य पर भी सवाल उठाया.

वार्ड सदस्यों का कहना था की कुछ वार्डों को छोड़ कर अधिकतर वार्ड में सफाई कर्मी जाते ही नहीं है. सभी सदस्यों ने कहा कि मई माह का भुगतान संबंधित एजेंसी को नहीं किया जाये. सदस्यों ने उनके द्वारा दिये गये बिल की एक प्रतिलिपि सभी वार्ड सदस्यों को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया. उसके बाद जांच के उपरांत ही एसएमआरटी को भुगतान किया जाये. एसएमआरटी के नगरऊंटारी संचालक प्रदीप उपाध्याय को सफाई कार्य को सुचारू रूप से चलाने की चेतावनी देने के बाद नगर प्रबंधक शाहिद हसन ने कहा कि पुनः अगले सप्ताह होने वाली बैठक में इसकी समीक्षा की जायेगी.

किसने क्या कहा
वार्ड 2 के वार्ड सदस्य शकील अहमद ने अपने वार्ड में डस्टबिन नहीं रखे, जाने की शिकायत किया. उन्होंने कहा कि कई बार कहने के बाद विगत आठ जून से वार्ड में सफाई कार्य प्रारंभ किया गया.
वार्ड 14 के वार्ड पार्षद अनिल कुमार गुप्ता द्वारा यह शिकायत किया गया कि फोन करने पर एसएमआरटी के संचालक प्रदीप उपाध्याय ने यह बताया की आपके वार्ड में अध्यक्ष महोदया ने रोका है. इस आरोप पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजयालक्ष्मी ने तत्काल पूछा तथा उन्हें कड़ी फटकार लगायी. इसके बाद नगर पंचायत अध्यक्ष विजया लक्ष्मी ने सभी सफाईकर्मियों , संचालक , व नगर पंचायत कर्मियो को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा की अपने पद की गरिमा व सदन की गरिमा दोनों को बरकरार बनाये रखें और सभ्य भाषा का प्रयोग करने की आदत डालें. नही तो कार्रवाई होगी. वार्ड सदस्य नीरज कुमार ने एसएमआरटी द्वारा दिये गये बिल के भुगतान को लेकर कहा कि विगत माह का भुगतान नहीं होना चाहिए. क्योंकि संस्था द्वारा फर्जी तरीके से कांटा करा कर वजन बढ़ाया जा रहा है. बैठक में उपाध्यक्ष लता देवी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, विधायक प्रतिनिधि शहरी अशोक सेठ, नगर प्रबंधक शाहिद हुसैन, हरि ओम, वार्ड पार्षद नीरज कुमार, शकील अहमद, रंजन कुमार, राज कुमार, अनिल गुप्ता, संध्या देवी, सुनीता देवी सहित सभी वार्ड सदस्य, पंचायत कर्मी व पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >