नक्सली हिंसा के शिकार चार आश्रितों को नौकरी मिली

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने जिला अनुकंपा समिति की बैठक में नक्सली हिंसा के शिकार हुए चार आश्रितों के नौकरी की स्वीकृति प्रदान की है़ जिनके नौकरी की अनुशंसा की है, उसमें भंडरिया निवासी हेमंत कुमार मिंज के भाई पंकज मिंज, मेराल के पेशका निवासी नागेश्वर राम के पुत्र विजय राम, विशुनपुरा निवासी […]

गढ़वा : उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने जिला अनुकंपा समिति की बैठक में नक्सली हिंसा के शिकार हुए चार आश्रितों के नौकरी की स्वीकृति प्रदान की है़ जिनके नौकरी की अनुशंसा की है, उसमें भंडरिया निवासी हेमंत कुमार मिंज के भाई पंकज मिंज, मेराल के पेशका निवासी नागेश्वर राम के पुत्र विजय राम, विशुनपुरा निवासी लोचन सिंह खरवार की पत्नी शकुंता कुंवर व डंडई निवासी इस्लामुद्दीन अंसारी के पुत्र अकलीम अंसारी शामिल है़ भंडरिया के हेमंत कुमार मिंज की हत्या साल 2009 में भाकपा माओवादी के नक्सलियों ने गोली मारकर कर दी थी़,

जबकि पेशका के नागेश्वर राम की हत्या 2011 एवं लोचन सिंह खरवार की हत्या सात अक्तूबर 2013 को कर दी गयी थी़ सभी आश्रितों को सरकार के निर्देश के आलोक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया जा रहा है़ इसके अलावा कुछ अन्य मामलों पर भी बैठक में चर्चा की गयी, लेकिन पर्याप्त कागजात जमा नहीं होने की वजह से उनके नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान नहीं की जा सकी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >