दर्जी का बेटा बना जिला टॉपर

मो आजम भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है. गढ़वा : झारखंड अद्यविद् परिषद द्वारा इंटरमीडिएट विज्ञान के परीक्षा परिणाम में सूरत पांडेय इंटर कॉलेज का छात्र मो आजम ने 419 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मो आजम शहर के साई मुहल्ला निवासी अमानुल्लाह खलीफा का पुत्र है. उसके पिता पेशे […]

मो आजम भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता है.

गढ़वा : झारखंड अद्यविद् परिषद द्वारा इंटरमीडिएट विज्ञान के परीक्षा परिणाम में सूरत पांडेय इंटर कॉलेज का छात्र मो आजम ने 419 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मो आजम शहर के साई मुहल्ला निवासी अमानुल्लाह खलीफा का पुत्र है. उसके पिता पेशे से दर्जी हैं. वे अपने पुत्र की सफलता पर काफी खुश हैं. मो आजम भी अपने परीक्षा परिणाम से खुश है. लेकिन उसे परीक्षा में और अधिक अंक आने की उम्मीद थी. उसने कहा कि उसे आशा थी कि उसे राज्य में स्थान मिलेगा.
इसके लिये वह प्रतिदिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई करता था. वर्तमान में वह जेइइ एडवांस की परीक्षा दी है. इसका परिणाम 10 जून को आनेवाला है. उसने कहा कि वह एक सफल इंजीनियर बनना चाहता है. उसके उपरांत वह आइएएस की परीक्षा देना चाहता है. वह आइएएस बनकर देश की सेवा करना चाहता है. उसने कहा कि कठिन परिश्रम के साथ गलतियों पर ध्यान देकर उसे सुधारकर सफलता प्राप्त किया जा सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >