गढ़वा में माओवादियों ने मचाया तांडव, लेवी नहीं मिली तो 6 वाहन फूंके
रमकंडा : लेवी नहीं मिलने से नाराज भाकपा माओवादियों ने मंगलवार की रात रमकंडा एवं भंडरिया थाना क्षेत्र में स्थित केंदू पता के चार खलिहानों में आग लगा दी. ठेकेदार के मुंशी सहित तीन लोगों की पिटाई की. वहीं रमकंडा-भंडरिया सड़क निर्माण में लगे वाहन के चालकों सहित सात लोगों की पिटाई की. उनसे मोबाइल […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
रमकंडा : लेवी नहीं मिलने से नाराज भाकपा माओवादियों ने मंगलवार की रात रमकंडा एवं भंडरिया थाना क्षेत्र में स्थित केंदू पता के चार खलिहानों में आग लगा दी. ठेकेदार के मुंशी सहित तीन लोगों की पिटाई की.
वहीं रमकंडा-भंडरिया सड़क निर्माण में लगे वाहन के चालकों सहित सात लोगों की पिटाई की. उनसे मोबाइल फोन छीन लिये गये, फिर वाहनों से डीजल निकालकर उनमें आग लगा दी. साथ ही सड़क निर्माण कार्य नहीं करने की चेतावनी दी.
घटना की जानकारी िमलने पर रात में ही एएसपी सदन कुमार व रमकंडा थाना प्रभारी के साथ पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद नक्सलियों को पकड़ने के लिए छापेमारी अभियान शुरू किया.
घटना के पीछे भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर मृत्युंजय के दस्ते का हाथ बताया गया.प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करीब 60 की संख्या में माओवादी भंडरिया थाना के रोदो गांव पहुंचे और केंदू पता के खलिहान को जलाने के साथ कारवाई की शुरुआत की. उन्होंने एक-एक कर रोदो के केंद्र संख्या एक व दो में रखे केंदू पत्ता को जला दिया.
माओवादी इस बात को लेकर गुस्सा थे कि बीड़ी पता के ठेकेदार ने जेजेएमपी के एरिया कमांडर छोटू को लेवी दे दी, जबकि उन लोगों को लेवी नहीं दी. प्रतिशोध में उन्होंने सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आग लगा दी. बुधवार की सुबह गढ़वा एसपी शिवानी तिवारी घटनास्थल पर पहुंची. उन्होंने उपस्थित लोगों से घटना की जानकारी ली.