गढ़वा : सामान्य एवं ओबीसी वर्ग ने एसटी-एससी एक्ट में संशोधन के पक्ष तथा आरक्षण के विरोध में बुलाया गया भारत बंद गढ़वा जिले में असरदार रहा़ जिले से होकर बिहार, छतीसगढ़, यूपी एवं झारखंड के दूसरे जिलों में जानेवाले वाहन नहीं चले़ दोपहर तक मुख्य पथ व प्रखंडों में जानेवाले छोटे वाहन भी प्रभावित हुए. जिला मुख्यालय की सभी दुकानें दोपहर तक बंद रही़ कई दुकानदारों ने समर्थन में दिन भर के लिए अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा़ बिना किसी बैनर तले निकले बंद समर्थकों ने सुबह छह बजे से ही जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला.
जुलूस में शामिल लोग आरक्षण हटाओ-देश बचाओ, एसटी-एससी एक्ट को समाप्त करो, एक देश-एक कानून-एक संविधान लागू करो, वंदे मातरम आदि के नारे लगा रहे थे़ इस दौरान शहर के रंका मोड़, मझिआंव मोड़ एवं सोनपुरवा बस पड़ाव के पास आड़े-तिरछे ट्रकों को खड़ाकर सभी तरह के वाहनों का आवागमन रोक दिया गया़ इसके पश्चात शहर के मुख्य पथ एवं अंदर बाजार में खुली हुई दुकानों को पूरी तरह से बंद करा दिया गया़ इस दौरान बंद समर्थकों की कुछ लोगों एवं टेंपो चालकों के साथ हल्की नोकझोंक व मारपीट भी हुई. बंद समर्थकों द्वारा रंका मोड़ पर सड़क जाम करने के दौरान रंका डीएसपी विजय कुमार के नेतृत्व में हल्का बल प्रयोग भी किया गया़ इसमें सवर्ण मोरचा के जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह सहित करीब एक दर्जन युवकों को हल्की चोटें आयी है़
इस लाठी चार्ज के पश्चात बंद समर्थक तितरबितर हो गये़ इस दौरान छात्र नेता बालमुकूंद दूबे को हिरासत में लेकर थाना में जाया गया़ लेकिन करीब आधे घंटे बाद पुन: सभी युवक एकजुट हुये और रंका मोड़ को जाम कर वहां बैठ गये़ इस दैरान भी छात्रों की विशुनपुरा थाना प्रभारी करूणाशंकर दूबे के साथ नोकझोंक हो गये़ इससे आक्रोशित होकर युवक पुन: मुख्य पथ में जुलूस की शक्ल में निकले, जहां से लौटने के क्रम में कई भाजपा नेताओं सहित करीब 50 युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में बंद कर दिया गया़ दोपहर 12 बजे भी कुछ युवकों ने एकजुट होकर शहर में जुलूस निकालने का प्रयास किया़ लेकिन पुलिस ने इसे विफल कर दिया़
50 बंद समर्थक गिरफ्तार, रिहा
जुलूस में शामिल जिन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है़ उनमें ओंकार तिवारी, अंजनी तिवारी, अरविंद धर दुबे, चंद्रमणिधर दुबे, निरंजन प्रताप सिंह, अनुज सिंह, ब्रजेंद्र पाठक, विपुल धरदुबे, जयजीत दुबे, प्रिंस सिंह, गुड्डु पांडेय, छोटू तिवारी, सोनू सिंह, हिमांशु दूबे, राजेश कुमार चौबे, संजय तिवारी, सिद्धि उपाध्याय, उदित दूबे, आशिष मिश्रा, आशिष सिंह, अंकित दूबे, गौरव मिश्रा, हिमांशु कुमार आदि के नाम शामिल है़ं करीब 50 बंद समर्थकों को हिरासत में लेने के बाद उन्हें संध्या में पांच बजे रिहा कर दिया गया़ बंद समर्थकों पर नजर रखने के लिए शहर के सभी चौक-चौराहों व मुख्य पथों पर पुरुष व महिला जवानों को तैनात किया गया था़ इस मौके पर डीएसपी विजय कुमार के अलावा, गढ़वा थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह, डंडा थाना प्रभारी गुप्तेश्वर तिवारी, करुणाशंकर दुबे आदि उपस्थित थे़
कांडी में दर्जनों बंद समर्थक गिरफ्तार
कांडी. कांडी प्रखंड में शुक्रवार को भारत बंद का असर देखा गया़ प्रखंड मुख्यालय से लंबी दूरी के वाहन नहीं चले़ सुबह सात बजे दर्जनों बंद समर्थक बाजार बंद कराने सड़क पर उतरे, लेकिन मौके पर पहुंची कांडी पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर थाने ले आयी. गिरफ्तार होने वालों में डिहरी सिंह, शिव सिंह, झरी प्रसाद, मुर्तजा अंसारी, विजय सोनी, सुरेश सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे़ पुलिस ने पूरे क्षेत्र में गश्ती कर स्थिति को सामान्य कराया़ इस दौरान बैंक, प्रखंड कार्यालय,स्कूल, कालेज सहित सभी दुकानें खुली रहे़ वहीं दोपहर दो बजे सभी बंद समर्थकों को थाने से रिहा कर दिया गया़ इस संबंध में कांडी थाना प्रभारी असित कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में भारत बंद बेअसर रहा़ एहतियात के तौर पर दस बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें रिहा कर दिया गया़
