गढ़वा. नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के नगवा मोहल्ले में राजद से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मणिमा नारायण व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी मो शमीम के पक्ष में पूर्व विधायक सह राजद नेता गिरिनाथ सिंह ने जनसंपर्क कर राजद प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की़ इस दौरान नगवा में एक बैठक भी गयी़ इस मौके पर गिरिनाथ सिंह ने उपस्थित मतदाताओं से कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को पराजित करने के लिए राजद को वोट कर गढ़वा नगर परिषद से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकने में सहयोग करे़
उन्होंने कहा कि बीते पांच साल में गढ़वा नगर परिषद का जो हाल हुआ है, वह किसी से छुपी हुई नहीं है़ उन्होंने कहा कि गढ़वा का विकास पूरी तरह थम गया है़ इसे तेज करने और गढ़वा को बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाने के लिए राजद प्रत्याशी को जीता कर गढ़वा के विकास में सहयोग करे़ इस अवसर पर मुकेश कुमार गुप्ता, सुनील पासवान उर्फ नागर, गोपाल प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, सूर्य नारायण यादव,सूरज सिंह, अरविंद मिश्रा, दीपक सिंह, विवेक कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थ़े
जनता के भरोसे पर खरा उतरेंगे : विनोद
गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से उपाध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी विनोद जायसवाल उर्फ नेताजी ने मंगलवार को नगर परिषद क्षेत्र के सहिजना वार्ड नंबर 11, 12, 13 एवं 14 में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से की़ इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदाताओं का रुझान उनके तरफ लगातार बढ़ रहा है़ वह किसी दल से नहीं है. लेकिन उनके पास काम करने का विजन है़ जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया, तो वे शहर की सूरत बदलने में अहम भूमिका निभायेंगे़ श्री जायसवाल ने कहा कि वर्तमान में नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल व जाम की समस्या से लोग परेशान हैं, अगर जनता उन्हें चुनती है, तो वे प्राथमिकता के आधार पर सबसे पहले इन दोनों समस्याओं का निराकरण के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगे़ उन्होंने कहा कि उनका प्रयास होगा कि वह चुनाव जीतने के बाद जनता के भरोसे पर खरा उतरे और अधूरे विकास कार्यों को धरातल पर उतार कर गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र वासियों को लाभ पहुंचायें. इस अवसर पर संदेश कांस्यकर, मनोज कमलापुरी, जयराम गुप्ता, साकेत मालाकार, राहुल तिवारी, ऋषिक जायसवाल के साथ काफी संख्या में उनके समर्थक उपस्थित थे़
सेवा के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं : डॉ असजद
गढ़वा. नगर निकाय चुनाव में गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र से झामुमो के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ असजद अंसारी ने अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्ड व मोहल्लों में अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाकर अपने पक्ष में तीर धनुष छाप पर बटन दबाकर जिताने की अपील की है़ जनसंपर्क के दौरान डॉ असजद ने कहा कि वह पेशे से चिकित्सक हैं, लेकिन पैसा कमाना उनका उद्देश्य नहीं है़ वह अपने पिता डॉ मो यासीन अंसारी के नक्शे कदम पर चल कर जनता की सेवा करना चाहते है़ं इसी उद्देश्य के साथ उन्हें झामुमो की ओर से उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी बनाया गया है़ उन्होंने कहा कि चाहे अलग राज्य के लड़ाई की बात हो या जमीन से जुड़े लोगों के हक व अधिकार की बात हो सभी में झामुमो बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है़ इस चुनाव में उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वह जनता के साथ मिलकर जनता की योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम करेंगे़ उनका प्रयास होगा कि वह गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनायेंगे़
राजनीति सेवा का माध्यम हो : कांग्रेस
गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी कमर सफदर एवं उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश कुमार चौबे ने संयुक्त रूप से विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क अभियान चलाया़ इस दौरान कमर सफदर ने कहा कि गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में खड़े अन्य प्रत्याशियों की तुलना में कांग्रेस के प्रत्याशी ही सबसे योग्य व कर्मठ है़ं उन्होंने कहा कि जनता को जाति व धर्म से उपर उठकर शहर में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के लिए योग्य प्रत्याशी का चयन करना चाहिए़ उन्होंने कहा कि उनके लिए राजनीति पैसा कमाने का माध्यम नहीं है, बल्कि सेवा का माध्यम है़ उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जीवन में लोगों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ी है़ कांग्रेस पार्टी के अलावा वे उन्होंने विभिन्न मंचों व संगठनों के माध्यम से लोगों के हित से जुड़े कार्यों के लिए आवाज उठायी है़ इसलिए जनता को एक बार उनके बारे में जरूर विचार करना चाहिए़ उपाध्यक्ष प्रत्याशी राजेश चौबे ने कहा कि वे यदि जीत हासिल करते हैं, तो सबसे पहले शहर की ज्वलंत पानी समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे़ पानी समस्या यहां के जनप्रतिनिधियों ने जानबूझकर बनाये रखा है़ इच्छाशक्ति से इस समस्या का कुछ ही दिनों में सामाधान किया जा सकता है़ इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार दुबे, पंकज चौबे, आशीष कुमार, गुड्डु कुमार आदि उपस्थित थे़
वार्ड वासियों की सेवा ही उद्देश्य : सरवरी खातून
गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 से वार्ड पार्षद के रूप में चुनाव मैदान में उतरी सरवरी खातून ने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में जनसंपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की़ उन्होंने कहा कि वह गरीब महिला है और सेवा करना ही उनका काम है़ जनसंपर्क के दौरान उन्होंने कहा कि वार्ड के सभी वर्गों का समर्थन उनके साथ है तथा उनके सेवा के जज्बे को देखते हुए वार्ड के लोगों ने उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा है़ उन्होंने कहा कि उनका चुनाव चिह्न है नाव छाप. विदित हो कि वार्ड नंबर 10 के अलावा किसी भी घर में शादी विवाह हो या कोई बीमार हो, उस घर के सदस्य सबसे पहले सरवरी को ही याद करते हैं और सरवरी खातून चौबीस घंटे मुहल्ले के लोगों की सेवा में समर्पित रहतीं है़ सरवरी खातून पीतांबर पार्क के पास फुटपाथ पर कपड़ों की दुकान चलातीं है और हर समाज के लोगों की सेवा में तत्पर रहतीं है़
जनता को गुमराह न करें विरोधी दल : झामुमो
वंशीधर नगर. निकाय चुनाव में झामुमो पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ चुनाव मैदान में उतरा है. विरोधी दल के लोगों से आग्रह है कि अफवाह न फैलायें. ईमानदारी से चुनाव लड़ें. फैसला जनता के हाथों में है कि वह किसे अपना प्रतिनिधि बनाना चाहती है. यह बातें मंगलवार को झामुमो के केंद्रीय कमेटी के सदस्य कन्हैया चौबे ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही. कन्हैया ने विरोधी दल को शुभकामना देते हुए कहा कि निवेदन कर रहे हैं कि आप अपने कर्मों व विचारों से चुनाव लड़े. लेकिन आप सब सत्ता व प्रशासन का गलत उपयोग कर रहे हैं. आये दिन हमारे कार्यकर्ता, प्रचार वाहन व प्रत्याशी को परेशान किया जा रहा है. निवेदन है कि आप सब भी जनता का दिल जीतें. मौके पर निर्मल पासवान,सूर्य देव मेहता,नसीर अंसारी,सीताराम पासवान,मुकेश कुमार सिन्हा,राजेंद्र यादव सहित कई लोग उपस्थित थे.
भाजपा के इशारे पर गिरफ्तार किया गया राजेश
गढ़वा. गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र में कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश कुमार चौबे ने कहा है कि उन्हें भाजपा के इशारे पर गिरफ्तार किया गया है़ उन्होंने मंगलवार को आहूत ओबीसी व सवर्ण की बंदी में शामिल नहीं थे़ उन्होंने कहा कि वे चुनाव प्रचार में निकले हुए थे़ इसी दौरान उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया था़ उन्होंने कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से भाजपा के लोग घबरा गये है़ं लेकिन जनता सबकुछ देख व समझ रही है़
