गढ़वा : 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' अभियान में 109 को मिला लर्निंग लाइसेंस

गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में 'परिवहन कार्यालय आपके द्वार' महाअभियान का सफल आयोजन हुआ. इस शिविर में 109 अभ्यर्थियों को ऑन-द-स्पॉट लर्निंग लाइसेंस प्रदान किए गए. अब लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं.

झारखंड सरकार परिवहन विभाग द्वारा शुरू किए गए "परिवहन कार्यालय आपके द्वार " महाअभियान का आयोजन गढ़वा जिले के रमना प्रखंड में किया गया. इस पहल के तहत अब लोगों को लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. सुबह 11:10 बजे से शुरू हुए इस शिविर में ऑन-द-स्पॉट दस्तावेज सत्यापन से लेकर कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट तक की पूरी प्रक्रिया मौके पर ही पूरी की गई. शिविर में पहुंचे जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले 109 अभ्यर्थियों को अपने हाथों से लर्निंग लाइसेंस प्रदान किया.डीटीओ ने इच्छुक आवेदकों से अपील की कि वे शिविर में आने से पहले प्रज्ञा केंद्र या सारथी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर उसका प्रिंट, आवश्यक दस्तावेज (पहचान व निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, फोटो, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट) और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की रसीद साथ लाएं. शिविर का आयोजन पूर्वाहन 11:10 बजे से अपराह्न 6:05 बजे तक किया जा रहा है. शिविर में किसी भी प्रकार का नकद भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए आवेदक यूपु आई या एटीएम कार्ड की सुविधा साथ रखें. मेराल के बाद रमना में आयोजित यह अभियान आगे जिले के अन्य प्रखंडों और पंचायतों में भी चलाया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को घर के नजदीक परिवहन सेवाएं मिल सकें. इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रशासन व जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें: 'मंत्री महोदया, सिमडेगा के गांवों को टापू बनने से बचाएं', दीपिका पांडेय सिंह से मिले विधायक भूषण बाड़ा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Prabhat khabar news desk

Published by: Priya Gupta

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >