नवनिर्मित कुंआ में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

नवनिर्मित कुंआ में डूबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

रंका थाना के जोगीखुरा गांव में नव निर्मित कच्चा कुआं में नहाने गये एक 10 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गयी. वह जोगीखुरा निवासी बजरंगी सिंह के पुत्र विकास कुमार सिंह बताया गया है. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया. मिली जानकारी के अनुसार गांव में मनरेगा के तहत बिरसा कूप बन रहा है. शनिवार की सुबह 10 बजे विकास कुआं में नहाने गया था. काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. तब विकास का शव कुआं में तैरता मिला. परिजनों ने शव बाहर निकाला. लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है. गौरतलब है कि 19 मई को भी थाना क्षेत्र के लुकुमबार गांव में मनरेगा के तहत नवनिर्मित कुआं में नहाने गये दो युवकों की डूबने से मौत हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >