Ranchi को मिलेगी राज्य की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

रांची में राज्य की पहली 10 लेन स्मार्ट रोड का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है. 177 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क में यात्रियों की सुविधा के लिए कई खास इंतजाम होंगे.

मनोज लाल की रिपोर्ट

Smart Road in Ranchi: झारखंड में पहली 10 लेन स्मार्ट रोड बनाने का रास्ता साफ हो गया है. करीब 177 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का टेंडर पश्चिम बंगाल की कंपनी रामचंद्र पाल को मिला है. काम का आवंटन भी कर दिया गया है. स्मार्ट रोड के निर्माण के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है. इसमें स्टेट हाइवे ऑथोरिटी ऑफ झारखंड (साज) की टीम भी शामिल है. करीब दो माह पहले इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया था.

सड़क के किनारे होंगे पौधे और बैठने की व्यवस्था

स्मार्ट रोड को सुविधाओं के साथ खूबसूरत भी बनाया जाएगा. सड़क के किनारे लोगों के बैठने के लिए बेंच और कुर्सियां लगायी जाएंगी. जगह-जगह झोपड़ीनुमा खुली संरचनाएं भी बनायी जाएंगी, जहां लोग बैठकर आराम कर सकेंगे. लोगों के टहलने की सुविधा का भी ध्यान रखा जाएगा. सड़क के बीच और किनारे पौधरोपण किया जाएगा. फूलों के पौधे भी लगाये जाएंगे, जिससे सड़क की खूबसूरती बढ़ेगी. राज्य में पहली बार इस तरह की सड़क का निर्माण किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर आज से नामांकन, जानें किस दिन किसका होगा एडमिशन

कहां से कहां तक बनेगी सड़क यह सड़क

यह स्मार्ट रोड ओल्ड विधानसभा के आगे विवेकानंद स्कूल मोड़ से शुरू होगी. यहां से जगन्नाथ मंदिर, हाइकोर्ट और विधानसभा भवन के मुख्य मार्ग से होते हुए नयासराय आरओबी तक सड़क बनेगी. विवेकानंद स्कूल मोड़ से नयासराय आरओबी तक करीब 6.089 किलोमीटर सड़क को सिक्स लेन बनाया जाएगा. इसके दोनों किनारों पर सर्विस रोड और टू लेन पेव्ड शोल्डर भी बनाया जाएगा. इसके अलावा नयासराय आरओबी से नयासराय होते हुए रिंग रोड तक करीब 2.12 किलोमीटर मौजूदा सड़क को चौड़ा किया जाएगा. इस हिस्से में टू लेन सड़क के साथ सड़क किनारे पेव्ड शोल्डर बनाया जाएगा.

साइकिल ट्रैक और फुटपाथ की भी होगी सुविधा

स्मार्ट रोड का मुख्य हिस्सा सिक्स लेन का होगा. इसमें साइकिल ट्रैक, फुटपाथ और बेहतर सर्विस रोड बनाया जाएगा. सड़क के किनारे पेव्ड शोल्डर भी होगा. सड़क पर सोलर सिस्टम लगाया जाएगा. साइकिल ट्रैक के ऊपर सोलर पैनल लगाए जाएंगे, जिससे सड़क रोशनी से जगमगाएगी. इस तरह की व्यवस्था पहली बार की जा रही है. इस सड़क का निर्माण बेहतर गुणवत्ता के साथ किया जाएगा और सुरक्षा के सभी मानकों का ध्यान रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें- पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो के खिलाफ खोला मोर्चा, 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.

झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >