बैंक जाते वृद्ध को स्कूल वैन ने मारी टक्कर, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

रांची के दीपाटोली में एक वृद्ध व्यक्ति उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिससे पुलिस वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

रांची. सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली स्थित पीतांबर रिमझिम बार के पास सफेद रंग की स्कूल वैन की टक्कर से वृद्ध भदवा बड़ाईक गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे में उनके सीने में गंभीर चोट आयी है. घटना के बाद वैन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. गंभीर हालत में परिजनों ने वृद्ध को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. घायल दीपाटोली न्यू नगर के रहनेवाले हैं. घटना के समय वह रिमझिम बार के पास स्थित बैंक जा रहे थे.

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

हादसे के बाद परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज में सफेद रंग की स्कूल वैन वृद्ध को टक्कर मारने के बाद मौके से जाती हुई दिख रही है. परिजनों के अनुसार, वैन चालक वाहन तेज गति और लापरवाही से चला रहा था.

दामाद ने दर्ज करायी प्राथमिकी

घटना को लेकर घायल वृद्ध के दामाद टेनु बड़ाईक, निवासी बांधगाड़ी दीपाटोली, ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस प्राथमिकी के आधार पर मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन और चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By वैभव विक्रम

वैभव विक्रम प्रभात खबर डिजिटल में डिजिटल पत्रकार हैं. पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और झारखंड से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धर्म से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के लिए जिलों की खबरें कवर कर रहे हैं.

इससे पहले वर्ष 2023-24 में उन्होंने प्रभात खबर के खेल डेस्क के लिए खबरें लिखीं. वर्ष 2024-26 के दौरान वे न्यूज11 भारत के साथ झारखंड की खबरों पर काम कर चुके हैं. स्थानीय घटनाक्रम और जमीनी मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावी तरीके से डिजिटल पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता का प्रमुख हिस्सा रहा है.

झारखंड के समाचार, खेल, शिक्षा, लाइफस्टाइल और धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों में उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता में खबरों को पाठकों के लिए उपयोगी, रोचक और सहज बनाने के साथ इन विषयों पर अपने विचार और विश्लेषण प्रस्तुत करना भी पसंद करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >