East Singhbhum news : बहरागोड़ा में मेला से लौट रहे युवक की वाहन के धक्के से मौत

बरसोल में एनएच-49 पर गुरुवार की सुबह हुआ हादसा, वाहन ने साइकिल सवार को करीब 200 मीटर तक घसीटा

बरसोल.बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थानांतर्गत सांड्रा पंचायत में झाझिया चौक के समीप एनएन-49 पर गुरुवार की सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त टोटासाई निवासी मजदूर दीपक मुंडा (30) के रूप में हुई. सूचना पाकर स्थानीय लोग व बरसोल पुलिस की टीम पहुंची. जानकारी के अनुसार, दीपक मुंडा साइकिल से बहरागोड़ा में मेला देखने गया था. वहां से सुबह अपने घर लौट रहा था. इस दौरान अज्ञात वाहन ने पीछे से धक्का मार दिया. वहीं, युवक को घसीटते हुए करीब 200 मीटर तक ले गया. इससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गयी. वहीं, घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के समक्ष दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेज दिया है. पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >