बहरागोड़ा में 72 बोतल अवैध शराब के युवक गिरफ्तार

पुलिस ने गुरुवार रात में जगधा गांव के राजा मंडल के घर से शराब की बोतलें बरामद की है. पुलिस ने राजा मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बहरागोड़ा.

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात थाना प्रभारी विकास कुमार शर्मा के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान जगधा गांव के राजा मंडल के घर से 72 पीस विदेशी शराब की बोतलें बरामद की गयी. साथ ही पुलिस ने राजा मंडल को घर से गिरफ्तार किया. शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज करते हुए घाटशिला जेल भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर लगातार क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जायेगा. मौके पर एएसआई ओम शरण समेत सशस्त्र बल उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >