प्रतिनिधि, पटमदा
विश्व जनसंख्या दिवस पर एसएस प्लस टू उवि पटमदा में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच जनसंख्या वृद्धि के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक विशेष चेतना सत्र आयोजित हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ मिथिलेश कुमार ने की. कहा कि "बढ़ती जनसंख्या केवल जनसंख्या का प्रश्न नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़ी एक गंभीर चुनौती है. यदि प्रत्येक परिवार शिक्षित, जागरूक और उत्तरदायी बने तो जनसंख्या संतुलन के साथ विकसित एवं समृद्ध भारत का निर्माण संभव है. विद्यार्थियों को आज से ही जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प लेना चाहिए, क्योंकि आज की जागरूक पीढ़ी ही कल के भारत की दिशा और दशा तय करेगी. मौके पर शिक्षिका स्नेहा, शीश चटर्जी,तुलसी महत, तानिया सिंह, श्री दिनेश अधिकारी, सुबोध,श्री अभिजीत पाल, सुश्री रितिका गुंजन धान सहित अन्य शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.
