मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

झाड़ग्राम के दाहीजुड़ी की रहने वाली थी महिला

झाड़ग्राम के दाहीजुड़ी की रहने वाली थी महिला बरसोल. पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित दाहीजुड़ी निवासी महिला कृष्णा महल्ला (46) शनिवार सुबह टहलने निकली थी. दहीजुड़ी से बीनपुर सड़क पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. इसके बाद आनन-फानन में महिला को झाड़ग्राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गयी. बताया गया कि दाहीजुड़ी स्थित घर से रोज की तरह शनिवार की सुबह पांच बजे कृष्णा महल्ला टहलने के लिए निकली थी. इसी क्रम में पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तथा अज्ञात वाहन की खोज में जुटी है. इधर सूचना पाकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >