East Singhbhum News : पाताल स्पोर्टिंग टाइब्रेकर में बना विजेता

घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र स्थित चाकदोहा गांव में आयोजित वीर सिद्धू-कान्हू जाहेरगाढ़ क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रोमांचक टाइब्रेकर में संपन्न हो गया.

घाटशिला.

घाटशिला प्रखंड के दामपाड़ा क्षेत्र स्थित चाकदोहा गांव में आयोजित वीर सिद्धू-कान्हू जाहेरगाढ़ क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रोमांचक टाइब्रेकर में संपन्न हो गया. पाताल स्पोर्टिंग टीम ने खिताबी जीत हासिल कर गांव का मान बढ़ाया. मुख्य अतिथि झामुमो नेता सोमेश चंद्र सोरेन ने विजेता टीम को 25 हजार और उपविजेता टीम को 18 हजार देकर सम्मानित किया. उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि फुटबॉल न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क की भावना को भी विकसित करता है.

उन्होंने युवाओं को नशे और बेरोजगारी जैसी सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर खेल-कूद में आगे बढ़ने का आह्वान किया. आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट ग्रामीण युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. अगले वर्ष इसे और बड़े स्तर पर आयोजित किया जायेगा. मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, पूर्व केंद्रीय सदस्य कान्हू सामंत, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा चरण मुर्मू, प्रखंड सचिव खुदीराम हांसदा, दुलाल चंद्र हांसदा, सोनाराम सोरेन, महिला नेत्री मालती मुर्मू, सावित्री सोरेन, हीरामणि मार्डी, गणेश हांसदा, सुनील मुर्मू, बुद्धिश्वर सोरेन, काजल डॉन, सुरेंद्र टुडू, मदन सोरेन, सालखू टुडू, मानसा राम मुर्मू, बलराम मार्डी, प्रकाश टुडू, अंकुर कावरी समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >