East Singhbhum News : प्लास्टिक टांग कर रहती है विधवा, मकान हुआ जानलेवा

चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत स्थित सिमुलडांगा सबर टोला में सबर जनजाति प्लास्टिक टांगकर रहने को विवश है.

चाकुलिया.

चाकुलिया प्रखंड की जुगीतोपा पंचायत स्थित सिमुलडांगा सबर टोला में सबर जनजाति प्लास्टिक टांगकर रहने को विवश है. टोला की ज्योतिका सबर ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है. विगत कई वर्षों से जर्जर मकान में रहकर जीवन गुजर रही है. बरसात में छत से बारिश का पानी घर में घुसता है. गर्मी में तेज धूप सीधे घर में प्रवेश करती है. सर्दी में घर के भीतर कड़ाके की ठंड झेलने को विवश होना पड़ता है. घर इतना जर्जर है कि अब रहना मुश्किल है. घर के बाहर प्लास्टिक टांगकर रहने को विवश हूं.

ज्योतिका ने बताया कि उनके पास ना रोजगार है, न घर. मिश्रीकाटा से टुकदा जाने वाली सड़क के किनारे सिमुलडांगा में सबर बस्ती है. सड़क के किनारे आते-जाते लोगों की नजर प्लास्टिक टांगकर रहने वाली ज्योतिका सबर पर पड़ती है. आज तक किसी भी पदाधिकारी तथा पंचायत प्रतिनिधियों का ध्यान इस ओर नहीं गया. अर्जुन सबर का आवास भी जर्जरयही हाल अर्जुन सबर का है. अर्जुन सबर बिल्कुल जर्जर और क्षतिग्रस्त मकान में रहने को विवश है. कभी भी मकान गिर सकता है. अर्जुन ने बताया कि सबर बस्ती में लगभग 20 से 25 सबर परिवार निवास करते हैं. आज तक किसी को भी सरकारी आवास का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >