East Singhbhum News : 3 नवंबर को गांव में बैठक कर समाधान निकालेंगे, वोट बहिष्कार न करें ग्रामीण

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत कुलामारा गांव में पुल निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम पहुंची.

जादूगोड़ा.

जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की माटीगोड़ा पंचायत अंतर्गत कुलामारा गांव में पुल निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को प्रशासनिक टीम पहुंची. एलआरडीसी नित निखिल सुरीन, मुसाबनी सीओ पवन कुमार और डुमरिया बीडीओ नीलेश मुर्मू, मुखिया बॉबी मार्डी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर पुल की स्थिति का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने स्वीकार किया कि पुल की हालत अत्यंत खराब है. यहां शीघ्र बड़े पुल का निर्माण आवश्यक है. एलआरडीसी ने कहा कि वरीय अधिकारियों से बात कर समाधान का प्रयास होगा. सोमवार (तीन नवंबर) को ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकाला जायेगा. सीओ ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण ढंग से सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वोट आपका अधिकार है. इसका इस्तेमाल अवश्य करें. ग्रामीणों ने सोमवार तक आंदोलन को स्थगित कर दिया है.

साल में तीन बार लकड़ी का अस्थायी पुल बनाते हैं ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल ब्रिटिश काल में बना था. हर वर्ष बारिश में डूब जाता है. 10 गांवों का संपर्क टूट जाता है. ग्रामीण हर साल तीन बार श्रमदान कर लकड़ी का अस्थायी पुल बनाते हैं.

लिखित आश्वासन मिलने तक सड़क निर्माण बंद रहेगा

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुल निर्माण को लेकर लिखित आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक सड़क निर्माण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा. निर्धारित समय में कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है, तो 10 गांव के लोग पुनः बैठक कर उपचुनाव में वोट बहिष्कार की घोषणा करेंगे.

वर्षों से समस्या है, उपचुनाव को लेकर दिया जा रहा आश्वासन : ग्रामीण

ग्रामीण सुशेन कालिंदी, पूर्व पंसस अजीत भूमिज, बागुन पूर्ति, विजय सिंह, मंगल पूर्ति, दुर्गा मुर्मू, दिकू पूर्ति, संदीप सिंह, पूर्ण कर्मकार, साजिद सिंह समेत आदि ने कहा कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई है. किसी जनप्रतिनिधि या अधिकारी ने गंभीरता से नहीं लिया. उपचुनाव नजदीक है, तो आश्वासन दिया जा रहा है. कहा कि अगर 6 माह पूर्व ही ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से निर्मित दिगड़ी मोड़ से बांकाई तक सड़क पर पुल का पुनरीक्षित प्राक्कलन की स्वीकृत मुख्य अभियंता रांची द्वारा मिल जाती तो, ग्रामीणों द्वारा वोट बहिष्कार करने की नौबत नहीं आती. अब तक कार्य भी पूरा हो जाता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >