East Singhbhum News : लाटकागोड़ा में छह माह से जलमीनार खराब, कुआं का पानी पी रहे ग्रामीण

धालभूमगढ़ : जलमीनार बनने के एक साल बाद खराब, मरम्मत की पहल नहीं हो रही

धालभूमगढ़.

धालभूमगढ़ प्रखंड की जूनबनी पंचायत स्थित बगुला के लाटकागोड़ा टोला की जलमीनार लगभग छह माह से खराब है. ग्रामीणों के समक्ष पेयजल का गंभीर संकट है. ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. बाध्य होकर ग्रामीण एक पुराने कुएं का पानी पी रहे हैं. कुएं के पानी से घरेलू काम, रसोई का काम हो रहा है. उक्त जलमीनार लगभग डेढ़ लाख रुपये की लागत से वर्ष 2023- 24 में लगी थी. इसकी योजना संख्या 85809142 है. एक साल होते ही जलमीनार में खराबी आ गयी. ग्रामीणों में आक्रोश है. लाटकागोड़ा टोला के लगभग 25 घरों के लिए पेयजल की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है.

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जल्द मरम्मरत की मांग

ग्रामीणों ने सोमवार को खराब जलमीनार के समक्ष खड़े होकर विरोध जताया. अविलंब जलमीनार की मरम्मत की मांग की. मौके पर लक्ष्मी मुंडा, सुलेखा मुंडा, बबलू मुर्मू, नारान माझी, अशोक मुंडा, दुर्गा चरण मुंडा आदि उपस्थित थे. इस बारे में मुखिया आरसुमनी टुडू ने बताया कि कुछ दिन पहले मिस्त्री को भेजा गया था. उसके बाद की स्थिति की सूचना नहीं है. खराब जलमीनार की मरम्मत जल्द करायी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >