East Singhbhum News : खान बचाओ प्रतियोगिता में यूसिल ए टीम रही विजेता

नरवा में यूसिल की ओर से खान बचाव प्रतियोगिता का आयोजन

नरवा.

खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के तत्वावधान में यूसिल द्वारा शनिवार को 54वीं जोनल खान बचाव प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में यूसिल की पांच तथा एचसीएल की दो टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में यूसिल की ए टीम को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया, जबकि उपविजेता एचसीएल ए और यूसिल नरवा पहाड़ की टीम रही. मुख्य अतिथि के रूप में डीजीएमएस के खान सुरक्षा महानिदेशक राजेश्वर मिश्रा उपस्थित रहे.

उन्होंने विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि खान सुरक्षा हर अधिकारी व कर्मी की साझा जिम्मेदारी है. बेस्ट कैप्टन का खिताब यूसिल ए टीम के लालु को तथा बेस्ट मेंबर का पुरस्कार आरके राणा और नारायण हांसदा (यूसिल जादूगोड़ा) को प्रदान किया गया. थ्योरी टेस्ट में यूसिल जादूगोड़ा प्रथम, यूसिल नरवा पहाड़ व एचसीएल बी द्वितीय रहे। स्टैच्युटरी टेस्ट में यूसिल ए प्रथम और नरवा पहाड़ द्वितीय स्थान पर रही. प्राथमिक चिकित्सा प्रैक्टिकल में यूसिल तुरामडीह प्रथम तथा एचसीएल ए और यूसिल बाघजाता द्वितीय स्थान पर रहीं. फ्रेस एयर बेस प्रतियोगिता में यूसिल ए और यूसिल तुरामडीह की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. समापन समारोह में डीजीएमएस, डीडीएमएस, ईडी एचसीएल व अन्य अधिकारियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया.यह थे उपस्थित : मुख्य अतिथि खान सुरक्षा महानिदेशक राजेश्वर मिश्रा, डीडीएमएस के हनुमंत राव, डीडीएमएस (विद्युत) मलय कुमार जेना, डीडीएमएस ( मैकेनिकल) दयमप्पा अदनुर, इडी एचसीएल के एस सेठी तथा डीडीएमएस (खान ) के सुधीर रपालु उपस्थित थे. वहीं यूसिल के उप महाप्रबंधक (खान) मनोरंजन माहली, तुरामडीह माइंस ऑफ ग्रुप के महाप्रबंधक खान चंचल मन्ना, उप माहाप्रबंधक केके राव तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भरत चौहान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >