उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह को मिलेगा मुख्यमंत्री स्वच्छता पुरस्कार

गालूडीह के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह ने स्वच्छता मानकों में 97.5 अंक पाकर मुख्यमंत्री स्वच्छता पुरस्कार जीता। स्कूल को 75 हजार रुपये मिलेंगे।

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के गालूडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय धातकीडीह का चयन मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2025-26 के तहत प्रखंड स्तरीय पुरस्कार के लिए हुआ है. विद्यालय ने स्वच्छता के विभिन्न कड़े मानकों पर 97.5 अंक प्राप्त कर फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है. इस सफलता के लिए विद्यालय को प्रोत्साहन स्वरूप 75 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी.

उल्लेखनीय है कि इस विद्यालय में स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, व्यवस्थित मध्याह्न भोजन, हरित परिसर, नियमित स्वच्छता अभियान तथा विद्यार्थियों में स्वच्छता की आदतों को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है. विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण सफलता का श्रेय प्रधानाध्यापक साजिद अहमद समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालय प्रबंधन समिति, बाल संसद, इको क्लब, अभिभावकों एवं ग्रामीणों के सामूहिक प्रयासों को दिया है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mdparwez

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >