East Singhbhum News : कलश यात्रा से महायज्ञ शुरू, गूंजे गायत्री मंत्र

गाजे-बाजे के साथ दिघी पहुंचीं सैकड़ों महिलाएं, कलश में जल लेकर घर पहुंचीं

धालभूमगढ़.

मोहलीशोल में बुधवार से दो दिवसीय गायत्री महायज्ञ का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया. पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गयी, जिसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं और युवतियों ने हिस्सा लिया. पूरा वातावरण गायत्री मंत्र और जयकारों से गुंजायमान रहा. बुधवार सुबह गायत्री मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई. सैकड़ों महिलाएं कलश लेकर दिघी पहुंचीं. वहां पुरोहित निताई भगत और जितेन महतो ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जल भरायी और कलश पूजन की रस्म संपन्न करायी. इसके बाद यात्रा पुनः गायत्री मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ कलशों को यज्ञ शाला में स्थापित किया गया.

यज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि गुरुवार को मुख्य आयोजन होगा. सुबह देव आवाहन के साथ महायज्ञ की शुरुआत की जायेगी. इस दौरान श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां डालेंगे. पूजन की समाप्ति के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.

महायज्ञ को सफल बनाने में तरुण कुमार साव, शंभू नाथ राणा, अमित कुमार साव, आशीष नामता, दिनेश कुमार साव, दुलाल दास, सुबल दलाई, भरत चंद्र साव, कमल दलाई, संजय दलाई, गोपाल दलाई, शिबू दिगार, पूर्ण चंद्र साव, निखिल चंद्र साव और पलटु जेना सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. साथ ही, आयोजन में सहयोग के लिए भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >