East Singhbhum News : जनजातीय बच्चों का होगा सर्वांगीण विकास

धालभूमगढ़: प्रधानमंत्री ने धोड़ाधुआ में एकलव्य विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन किया

धालभूमगढ़.

पावड़ा नरसिंहगढ़ के घोड़ाधुआ स्थित एकलव्य आदर्श जनजातीय आवासीय विद्यालय का उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन किया. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामाद, बीडीओ बबली कुमारी समेत पंचायत प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान उपस्थित थे. मौके पर अतिथियों ने प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद दीप जलाकर फीता काटा. विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश पैड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया.

मुख्य अतिथि जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य सामाद ने कहा कि शनिवार को प्रधानमंत्री ने 40 एकलव्य विद्यालयों का वर्चुअली उद्घाटन किया है. पूर्वी सिंहभूम जिले में दो विद्यालयों का उद्घाटन किया गया, जिनमें धालभूमगढ़ व डुमरिया शामिल है. स्कूल में 180 बच्चों का नामांकन लिया जाना है. वर्तमान में 128 बच्चों का नामांकन हुआ है, जिनका पठन-पाठन चल रहा है. एकलव्य विद्यालयों की प्राथमिकता बच्चों के सर्वांगीण विकास है. शिक्षण के साथ खेलकूद के क्षेत्र में बच्चों को आगे लाने का काम किया जायेगा. जनजातीय बच्चों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम विद्यालय परिवार करेगा.

पहले फेज में 18 करोड़ की लागत से काम पूरा हुआ

इसके पूर्व बीडीओ बबली कुमारी, उप प्रमुख शुकरा मुंडा, मुखिया चितरंजन सिंह, ग्राम प्रधान विशाल नामाता, पंसस प्रदीप राय एवं सांसद प्रतिनिधि विश्वनाथ बेहरा ने संबोधित किया. मौके पर छात्र-छात्राओं ने संताली गीत व नृत्य प्रस्तुत किया. विद्यालय का शिलान्यास 2021 में तत्कालीन जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया था. इसका निर्माण दो फेज में 18-18 करोड़ की लागत से किया जा रहा है. प्रथम फेज का काम पूरा हो चुका है. मौके पर अभिकर्ता एचसीएल के अतिंद्र विश्वास, नंदन सिंह देव, बैजनाथ सोरेन आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >