East Singhbhum News : घाटशिला के चालकडीह की चार जलमीनारों में तीन खराब, 250 परिवार जल संकट में

पेयजल के लिए लगती है लंबी कतार, ग्रामीण परेशान

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड के चालकडीह गांव की चार जलमीनार में तीन खराब है. ऐसे में गांव के 250 परिवारों के समक्ष गंभीर पेयजल संकट है. गांव में एक हजार वोटर और दो वार्ड हैं. गांव में सोलर चालित जलमीनार गिर गयी है. चालकडीह हनुमान मंदिर के निकट की जलमीनार में आंधी में क्षतिग्रस्त हो गयी. इसकी मरम्मत नहीं की गयी. श्याम बेहरा के घर के पास की जलमीनार गिर चुकी है. कालिंदी बस्ती क्लब के निकट की जलमीनार खराब है. प्राथमिक विद्यालय के पीछे की जलमीनार भी खराब है. ऐसे में एकमात्र जलमीनार पर ग्रामीण आश्रित है. गांव में कई चापाकल खराब पड़े हैं.

शिकायत कर-कर के थक गये हैं : उप मुखिया

उप मुखिया शंकर बेहरा ने बताया कि चापाकल की मरम्मत व जलमीनार लगाने का मामला पंचायत की बैठक में उठाता रहा हूं. ग्रामीण भी मांग करते रहते हैं, लेकिन ध्यान नहीं दिया जाता है. जल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता को कई बार लिखित दी, लेकिन पहल नहीं हुई.

बस्ती में एक जलमीनार लगेगी : मुखिया

मुखिया प्रफुल्लो हांसदा ने बताया कि जल संकट की समस्या है. गर्मी को देखते हुए एक जलमीनार देने का निर्णय लिया गया है. बस्ती में जल्द जलमीनार दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >