East Singhbhum News : वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन युवक घायल, दो गंभीर

घायलों में दो युवक जमशेदपुर के उलीडीह निवासी, एक अज्ञात

गालूडीह.

गालूडीह थाना क्षेत्र में रंकिणी मंदिर होकर जाने वाले बाइपास हाइवे पर शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गये. इनमें दो की स्थिति गंभीर है. एक युवक को सामान्य रूप से चोट लगी है. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. हाइवे एंबुलेंस की मदद से घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया.

चिकित्सक डॉ रामचंद्र सोरेन ने प्राथमिक उपचार किया. उन्होंने बताया कि जमशेदपुर के उलीडीह निवासी मंगल मुंडा (25) और एक अज्ञात (लगभग 30 वर्ष) की स्थिति गंभीर है. उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, उलीडीह निवासी सागर पूर्ति (23) को हल्की चोट आयी है. घटनास्थल पर बाइक क्षतिग्रस्त मिली. गालूडीह पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. एक युवक के सिर के काफी खून सड़क पर बह रहा था. दूसरा युवक अचेत अवस्था में पड़ा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >