Ghatshila News : बनडीह जंगल से साल के तीन पेड़ काट ले गये चोर, मामला दर्ज

सुबह वन विभाग की टीम बनडीह जंगल पहुंची. टीम ने लकड़ियों के चार-पांच बोटे को जब्त किया.

गालूडीह. गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़सा पंचायत के छोलागोड़ा गांव स्थित बनडीह टोला के पास जंगल से मंगलवार की रात साल के तीन पेड़ काटकर चोरी कर ली गयी. सुबह वन विभाग की टीम बनडीह जंगल पहुंची. टीम ने लकड़ियों के चार-पांच बोटे को जब्त किया. वनरक्षी बलराम सिंह मुंडा ने बताया कि गुरुवार को वन विभाग ने गालूडीह थाना क्षेत्र के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है. ग्रामीणों ने बताया कि जंगल में महीनों पहले वज्रपात से साल के तीन पेड़ गिर गये थे. एक ग्रामीण ने शादी समारोह से लौटते समय देखा कि एक ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ियों को काट कर लदा जा रहा है. गांव आकर उन्होंने सूचना ग्रामीणों को दी. तबतक चोर लकड़ियों को लेकर फरार हो चुके थे. फिलहाल वन विभाग मामले की पूरी जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >