Ghatshila News : बड़ाजुड़ी के दो घरों में चोरी, रात में बांग्ला यात्रा देखना गया था परिवार

घाटशिला थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज, नकद और आभूषण साथ ले गये चोर

घाटशिला. घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी में एक नवंबर की रात चोरों ने दो घरों में हाथ साफ कर दिया. घर के लोग काली पूजा पर आयोजित बांग्ला यात्रा देखने गये थे. बड़ाजुड़ी निवासी बुद्धेश्वर भकत और सुशांत पाल के घर में चोरी हो गयी. इस संबंध में घाटशिला थाना में अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 73/24, दिनांक 2 नवंबर 24, भादवि की धारा 331(4) और 305 (ए) के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है. जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात बुद्धेश्वर भकत और सुशांत पाल घर में ताला बंद कर अपने परिवार के सदस्यों के साथ बांग्ला यात्रा देखने गये थे. इस बीच चोरों ने घर की कुंडी तोड़ कर बुद्धेश्वर भकत के घर से 35 हजार नकद, कान की सोने की बाली समेत अन्य आभूषणों की चोरी की. इसके बाद चोरों ने सुशांत पाल के घर की कुंडी तोड़ कर घर में रखे 2300 नकद और पांच ग्राम सोने के आभूषणों की चोरी कर ली. पुलिस ने बताया कि बड़ाजुड़ी में बीती रात काली पूजा पर बांग्ला यात्रा का आयोजन था. इसी का लाभ उठाते हुए चोरों ने बुद्धेश्वर भकत और सुशांत पाल के घर में चोरी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >