East Singhbhum News : प्रेमी को मैसेज कर युवती ने फांसी लगाकर जान दी

चाकुलिया थाना की लोधाशोली पंचायत के राजबांध गांव में नीलिमा महतो (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

चाकुलिया.

चाकुलिया थाना की लोधाशोली पंचायत के राजबांध गांव में नीलिमा महतो (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिजन उसे चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी चाकुलिया पुलिस को दी गयी.

एसआइ कविंद्र पोद्दार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना को प्रेम संबंध से जोड़कर जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि युवती ने जान देने से पहले मैसेज लिखा कि घर पर मुझे बचाने वाला कोई नहीं है, मैं जान देने जा रही हूं. नीलिमा ने अपने मोबाइल पर यह मैसेज लिखा और अपने घर की छत पर लगे एंगल में दुपट्टा के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. नीलिमा के भाई ने कहा कि उसने यह मैसेज अपने मित्र(प्रेमी) को किया था. परिजनों ने बताया कि तीन माह पहले श्यामसुंदरपुर थाना के रहने वाला सोमनाथ दे ने नीलिमा को शादी की नीयत से लेकर फरार हो गया था. तब परिजनों ने श्यामसुंदरपुर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के दो दिनों बाद नीलिमा को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया. इस बीच दोनों मोबाइल पर बात करते और मैसेज भी करते थे. घटना के दिन रविवार सुबह भी दोनों के बीच मोबाइल पर मैसेज से लंबी-लंबी बातें हुई. इसके बाद नीलिमा ने अंतिम संदेश देकर अपनी जान दे दी. चाकुलिया पुलिस ने नीलिमा का मोबाइल जब्त कर लिया है. मोबाइल में लिखे मैसेज को भी पुलिस ने देखा है. पुलिस के मुताबिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >