East Singhbhum News : नशे में पत्नी ने की पति की दाउली से हत्या, गिरफ्तार

पटमदा : जोड़सा पंचायत के घोड़ाबांधा गांव की घटना, हत्या में इस्तेमाल दाउली जब्त

पटमदा.पटमदा की जोड़सा पंचायत के घोड़ाबांधा गांव निवासी महिला लक्ष्मी सिंह ने नशे की हालत में बुधवार देर रात घर में सोये पति किशन सिंह (48) की दाउली से काटकर हत्या कर दी. मामले की सूचना मुखिया प्रतिनिधि ने गुरुवार देर शाम पटमदा थाना प्रभारी करमपाल भगत को दी. सूचना मिलने के बाद शुक्रवार की सुबह दल-बल के साथ गांव में पुलिस पहुंची. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दाउली को भी जब्त कर लिया है. इस संबंध में शुक्रवार देर शाम को मृतक के पुत्र तपन सिंह की लिखित आवेदन पर मां लक्ष्मी सिंह के खिलाफ पटमदा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया.

बेटे के बयान पर मां के खिलाफ मामला दर्ज

दर्ज प्राथमिकी में तपन ने पुलिस को बताया है कि बुधवार रात को उसके पिता खाना खाने के बाद सो रहे थे, कि देर रात मां लक्ष्मी ने नशे की हालत में ही पिता को दाउली से काट कर मार डाली. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने शनिवार की सुबह पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने लक्ष्मी सिंह को घर से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद कांड संख्या 6/25 के तहत शनिवार को जेल भेज दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANJEET KUMAR PANDEY

MANJEET KUMAR PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >