East Singhbhum News : कार्लाबेड़ा गांव को सड़क मार्ग से जल्द जोड़ा जायेगा : उपायुक्त

गुड़ाबांदा के पहाड़ पर बसे कार्लाबेड़ा गांव पैदल पहुंचे डीसी

गुड़ाबांदा. पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड की फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत स्थित सबसे बीहड़ और पहाड़ पर बसे गांव कार्लाबेड़ा पैदल चलकर पहुंचे. पहाड़ की पगडंडी से कई किमी पैदल चले तब गांव पहुंचे. इस गांव में करीब 24 परिवार रहते हैं. गांव में लंबे समय से सड़क नहीं है. यहां के लोग मुख्यधारा से कटे हैं. पहाड़ी पगडंडी आवागमन का मार्ग है. उपायुक्त ने यहां ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सीधा संवाद किया. ग्रामीणों ने उपायुक्त से सड़क निर्माण की मांग रखी. इस पर उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि गांव को न केवल सड़क सुविधा से जोड़ा जायेगा, बल्कि अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे भी चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराये जायेंगे. मौके पर डीसी ने अधीनस्त पदाधिकारियों को जलमीनार का निर्माण करने तथा सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए चेकडैम निर्माण का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि जिले के सुदूरवर्ती गांवों तक विकास की सभी मूलभूत सुविधाएं पहुंचे. उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्लाबेड़ा समेत ऐसे गांवों की समस्याओं का सर्वेकर योजनाओं को प्राथमिकता से लागू करें, ताकि ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर हो सके. मौके पर घाटशिला के एसडीओ सुनील चंद्र, गुड़ाबांदा के बीडीओ डांगुर कोड़ाह, बीपीएम रामकृष्ण महतो, जिप सदस्य शिवनाथ मार्डी, मुखिया फूलमनी मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >