East Singhbhum News :काशीडीह में आंदोलन समाप्त की बात कह गालूडीह में रेल ट्रैक किया जाम

आंदोलनकारियों ने सुबह आठ से 10 बजे तक काशीडीह में आंदोलन किया. इसके बाद पुलिस को आंदोलन समाप्त करने की बात कहकर गालूडीह में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया.

गालूडीह.

आंदोलनकारियों ने सुबह आठ से 10 बजे तक काशीडीह में आंदोलन किया. इसके बाद पुलिस को आंदोलन समाप्त करने की बात कहकर गालूडीह में रेलवे ट्रैक जाम कर दिया. सुबह आठ बजे आंदोलनकारी चंद्ररेखा गांव के पास जमा हुए. चंद्ररेखा और काशीडीह गांव के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक जाम कर दिया. पुलिस के पहुंचने पर दो घंटे बाद उठ जाने की बात कही. 10 बजे आंदोलनकारियों ने पैदल रेलवे ट्रैक से होकर तीन किमी दूर गालूडीह स्टेशन जाने की बात कही. इसपर रेल एसपी प्रकाश पंडा ने इजाजत दे दी. इसके बाद आंदोलनकारी गालूडीह स्टेशन के पास ट्रैक पर बैठ गये. दूसरी जगह भोजन बनाकर पैकेट लाया गया: आंदोलकारियों ने दूसरी जगह भोजन की व्यवस्था की थी. भोजन का पैकेट लाकर गालूडीह में आंदोलनकारियों के बीच बांटे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >