East Singhbhum News : झाटीझरना की तीन एंबुलेंस खराब, मरीज परेशान

घाटशिला : एक साल से खड़ी हैं एंबुलेंस, रजिस्ट्रेशन और मरम्मत का अभाव

घाटशिला. घाटशिला प्रखंड की झाटीझरना पंचायत में तीन एंबुलेंस बेकार पड़ी हैं. आपात स्थिति में ग्रामीणों को लाभ नहीं मिल रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की ओर से बजरंग परिषद को दी गयी एंबुलेंस उपयोग योग्य नहीं है. उसे अनुमंडल अस्पताल को सौंपी गयी, जो बेकार खड़ी है. पंचायत को सांसद विद्युत वरण महतो से मिली एंबुलेंस भी कई माह से बंद है. वहीं, जादूगोड़ा एमसीएल ने सीएसआर अंतर्गत लगभग एक वर्ष पूर्व पंचायत को एक नयी एंबुलेंस दी थी, लेकिन रजिस्ट्रेशन कार्य अब तक पूरा नहीं हुआ है. इससे सेवाओं में शामिल नहीं हो पायी है. पंचायत प्रतिनिधि विजय सिंह और रवींद्रनाथ सोरेन ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल से एंबुलेंस मांगने पर समय पर वाहन नहीं मिल पाता है. इससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में काफी कठिनाई होती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >