East Singhbhum News : बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने महिला को घेरा, सुबह पुलिस को सौंपा

आधी रात को घर में घुसी महिला पुलिसिया पूछताछ में महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त निकली

गालूडीह . गालूडीह की बड़ाकुर्शी पंचायत के आमचुड़िया गांव में शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने एक महिला बुदून महतो को बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार महिला रात करीब 1 बजे गांव के मनोज महतो के घर में घुस गयी थी. आहट पाकर परिवार के जागने पर महिला भागने लगी. इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को घेर लिया. गनीमत रही कि ग्रामीणों ने महिला के साथ मारपीट नहीं की. रातभर उसे गांव में ही बैठाकर रखा.

बंगाल के बांकुड़ा क्षेत्र की रहने वाली है महिला

जांच में महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली है. महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है और रास्ता भटक कर गांव पहुंच गयी थी. पुलिस ने महिला के पास मिले पासबुक के आधार पर परिजनों से संपर्क किया. सत्यापन के बाद शनिवार शाम उसे सुरक्षित घर भेजा.

अपना नाम और पता बार-बार बदल रही थी

ग्रामीणों ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति खराब लग रही थी. वह अपना नाम और पता बार-बार बदल रही थी. कभी वह अपना घर खेजुरखेन्ना तो कभी झिलिमिली बता रही थी. तलाशी के दौरान महिला के पास से एक बैग बरामद हुआ. उसमें गुड़-चूड़ा, बैंक पासबुक, परफ्यूम, दो बोरे और ब्लेड जैसा सामान मिला. पूछताछ में स्पष्ट जानकारी न मिलने से ग्रामीणों का शक गहराता गया. शनिवार सुबह सूचना मिलने पर गालूडीह पुलिस मौके पर पहुंची. महिला को हिरासत में लिया. थाना प्रभारी अंकु कुमार ने पूरे मामले की गंभीरता से जांच की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >