East Singhbhum News : महिलाओं को आजीविका के लिए अवसर दे रहा समूह : देवयानी

काड़ाडूबा आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आम सभा

घाटशिला. घाटशिला स्थित काड़ाडूबा पंचायत भवन में शनिवार को काड़ाडूबा आजीविका महिला संकुल संगठन की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई. इसमें काड़ाडुबा, झाटीझरना, भादुआ और आसना पंचायत की महिला समूहों की सदस्यों ने भाग लिया. मौके पर जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि संकुल संगठन महिलाओं को आजीविका के अवसर प्रदान कर रहा है. सरकारी योजनाओं से महिलाओं के जीवन स्तर में लगातार सुधार हो रहा है. महिला समूह अब सहकारी समिति के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने बैंक से अपील की कि महिला समूहों को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराएं. मौके पर सक्रिय महिला समूहों को सम्मानित किया गया. आमसभा में संकुल अध्यक्ष चंदना पातर, सचिव सरस्वती सिंह, कोषाध्यक्ष मीनू सीट, बैंक सखी रीमा मानकी, लेखापाल बबिता भकत, सारथी टुडू, माधुरी मण्डल और विमल दास के नेतृत्व में वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम, उपमुखिया जासी मुर्मू, ग्राम प्रधान कालीपद पाल, बीपीओ मनोज बिरुवा, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबंधक संतोष, रोजगार सेवक संजय दास, प्रशांत कुमार, प्रियंका आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >