East Singhbhum News : डीपीइपी स्कूल की छत का प्लास्टर गिरने से बच्ची घायल

बोड़ाम के रसिकनगर के डीपीइपी प्राइमरी स्कूल में हुई दुर्घटना

पटमदा.

बोड़ाम के रसिकनगर डीपीइपी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को जर्जर स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरने से जन्नतुन खातून (5) घायल हो गयी. उनके सिर और पैर में चोट लगी है. घटना के समय अन्य बच्चे एमडीएम खाने के लिए कमरे से बाहर निकल चुके थे.

इससे बड़ी घटना टल गयी. मुखिया प्रतिनिधि सनातन लाया ने घायल बच्ची को अभिभावक के साथ नजदीकी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण सिटी स्कैन कराने की सलाह दी गयी. पैर का एक्सरे कर पट्टी बांधी गयी. बीइइओ प्रभाकर कुमार ने आश्वासन दिया कि नये भवन के निर्माण तक कक्षाएं नजदीकी रसिकनगर उत्क्रमित प्लस टू हाइस्कूल में चलेंगी. वहां भी भवन की कमी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >