East Singhbhum News : राज्य सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान : बाबूलाल सोरेन

भाजपा ने गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया.

गुड़ाबांदा.

भाजपा ने गुरुवार को गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय में प्रदर्शन किया. मंडल अध्यक्ष रविंद्र गातांत के नेतृत्व में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुये. भाजपा नेता बड़कुंवर गागराई और बाबूलाल सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की विफलता के कारण आम जनता परेशान हो रही है. भाजपाइयों ने नगड़ी में रैयतों से रिम्स टू के नाम पर छीनी जा रही जमीन को तुरंत वापस करने की मांग की. राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन बीडीओ की अनुपस्थिति में प्रधान लिपिक प्रदीप अजय टोप्पो को सौंपा गया. मौके पर पूर्व प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन, जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुमंत शामल, जिला मंत्री गौर चंद्र पात्र, रामचंद्र अंसारी, मनोज बांसुरी, द्विजेन प्रधान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >