East Singhbhum News : 206 साल से मां दुर्गा की आराधना कर रहा माटिहाना का पाणिग्रही परिवार

बहरागोड़ा : माटिहाना में वर्ष 1820 में शुरुआत हुई थी पूजा

बहरागोड़ा. बहरागोड़ा के माटिहाना गांव निवासी पाणिग्रही परिवार वर्ष 1820 से दुर्गा पूजा कर रहा है. इस बार 206वें वर्ष पूजा की तैयारी चल रही है. परिवार के मुखिया डॉ सरोज पाणिग्रही, डॉ आशीष पाणिग्रही, दिलीप कुमार पाणिग्रही, देवाशीष पाणिग्रही, समीर पाणिग्रही, स्वरूप पाणिग्रही, अरुप पामिग्रही, राहुल पाणिग्रही समेत पूरा परिवार तैयारियों में जुटा है. पूजा के दौरान स्थानीय कीर्तन मंडलियां कीर्तन प्रस्तुत करेंगी. डॉ सरोज पाणिग्रही ने बताया कि वर्ष 1870 में 75 रुपये में खरीदे गये कई हथियार अभी भी घर में रखे हुए हैं. इसमें इंग्लैंड मेड बंदूक भी शामिल है. उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज उमाशंकर पाणिग्रही को राजा प्रताप चंद्र धल ने 1820 में दुर्गा पूजा करने का आदेश दिया था. उस वक्त यहां 36 मौजा के लोग पूजा करने आते थे. इसके बाद से हर वर्ष मां दुर्गा की पूजा की जाती है. 1820 से उमाशंकर पाणिग्रही, 1860 से सत्यनाथ पाणिग्रही, 1950 से राजेंद्र नाथ पाणिग्रही, 2013 से अब तक दिलीप पाणिग्रही व डॉ सरोज कुमार पाणिग्रही के नेतृत्व में दुर्गा पूजा की जा रही है. लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >