East Singhbhum News : आमडीह को प्रथम व हलुदबनी की टुसू को द्वितीय पुरस्कार

सोहदा में विराट टुसू मेला का आयोजन, ग्रामीणों की उमड़ी भीड़

पोटका. पोटका प्रखंड अंतर्गत सोहदा पंचायत के सोहदा ग्राम में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर घाट मंजूरी क्लब सोहदा की ओर से भव्य टूसू मेला का आयोजन मंगलवार को किया गया. इस मेले में पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. इस दौरान ग्रामीण पारंपरिक वेश-भूषा में सजी-धजी टूसू प्रतिमाओं के साथ मेला स्थल पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र लोकसंस्कृति के रंग में रंगा रहा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे पोटका के विधायक संजीव सरदार उपस्थित थे. उन्होंने विभिन्न पंचायतों से लाये गये टूसू प्रतिमाओं का अवलोकन किया और सर्वश्रेष्ठ टूसू प्रतिमाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में आमडीह की टूसू प्रतिमा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ, जबकि द्वितीय स्थान हलुदबनी एवं तृतीय स्थान छोटा सिगदी की टूसू प्रतिमा को दिया गया.

संस्कृति ही हमारी पहचान : संजीव सरदार

इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टूसू मेला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोक आस्था का प्रतीक है. एैसे आयोजन समाज को एकजुट करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का कार्य करते हैं. उन्होंने कहा कि पोटका क्षेत्र की लोकसंस्कृति को संरक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे. विधायक ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति एवं ग्रामवासियों की सराहना किया. मेले के दौरान पारंपरिक गीत-संगीत और लोकनृत्य ने माहौल को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया, जिससे देर शाम तक मेला स्थल में रौनक बनी रही. इस आयोजन मे झामुमो नेता हितेश भगत, मनोरंजन सरदार, सुभाष सरदार, सरत चंद्र सिंह, काली चरण सिंह, लोटन सिंह, कृष्ण सिंह, पाण्डु सिंह, रतन सिंह एवं दीपक सिंह आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >