East Singhbhum News : कांग्रेस में गुटबाजी को बढ़ावा दे रहे जिलाध्यक्ष

पोटका में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के कार्यक्रम के पूर्व दिखी गुटबाजी, प्रखंड के कांग्रेसियों ने लगाया आरोप

पोटका. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चलाये जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत 30 अगस्त 2025 को पोटका प्रखंड के शंकरदा मेपार्टी के प्रदेश प्रभारी के राजू एवं प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का कार्यक्रम निर्धारित है. इस कार्यक्रम को लेकर गुटबाजी शुरू हो गयी. इस संबंध मे जहां पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने शनिवार को हाता मे स्थानीय कांग्रेसियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की जानकारी दी, वहीं पोटका प्रखंड कांग्रेस के पदाधिकारियों ने रविवार को पत्रकार वार्ता कर जिलाध्यक्ष पर गुटबाटी करने का आरोप लगाया. प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी व उपाध्यक्ष उदयनाथ मुर्मू ने हाता मे कहा कि पार्टी के झारखंड प्रभारी के कार्यक्रम को लेकर प्रखंड के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह है, उनके कार्यक्रम को सफल बनाने की जोरदार तैयारी की जा रही है, परंतु जिलाध्यक्ष आंनद बिहारी दुबे द्वारा शनिवार को पोटका आकर कुछ खास लोगो के साथ बैठक कर कार्यक्रम की घोषणा कर प्रखंड कमेटी को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे प्रखंड कमेटी खुद को उपेक्षित महसूस कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष ने बीते लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी पोटका में संगठन को कमजोर किया. नेताओं ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष के द्वारा पार्टी में गुटबाजी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी शिकायत वरीय नेताओं से की जायेगी. प्रेसवार्ता में जिला सचिव जयराम हांसदा, मंडल अध्यक्ष लासा मुर्मू, मधुसूदन कैबर्त, उपाध्यक्ष सनातन मुंडा, लालटू दास, मानसिंह मुर्मू आदि उपस्थित थे.

गुटबाजी की मंशा नहीं, कार्यक्रम को सफल बनाना है : जिलाध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि पोटका प्रखंड के कांग्रेसियों में किसी तरह की गुटबाजी फैलाने की उनकी मंशा नहीं है. चूंकि आगामी 30 अगस्त को कार्यक्रम प्रदेश प्रभारी के राजू का कार्यक्रम पोटका प्रखंड के शंकरदा में निर्धारित है, जिस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वह लगातार लगे हुए हैं. यदि उनके उपर ऐसा आरोप लगाया जाता है, तो वह उनकी नासमझी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >